शादी से इंकार पर युवक के बहनोई से मारपीट, लड़की पक्ष पर मुकदमा दर्ज

SHARE:

बहेड़ी, बरेली।

शादी से इंकार करना एक युवक के बहनोई को भारी पड़ गया। आरोप है कि रिश्ता टूटने से नाराज़ लड़की पक्ष ने युवक के बहनोई और उसके परिवार के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना कोतवाली  की है। पीड़ित रिजवान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका साला हसीब पुत्र मुख्तयार अहमद का रिश्ता एक साल पहले शाबीन पुत्री फाजील अहमद से तय हुआ था। हाल ही में किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया, जिससे निकाह की सहमति नहीं बन पाई।

रिजवान के मुताबिक, कुछ दिन पहले शाबीन के पिता फजील अहमद ने गांव के अफसार और पूर्व प्रधान जलीस के माध्यम से फोन कर रिश्ता तोड़ने की जानकारी दी। इसके बाद लड़की पक्ष के लोग नाराज़ हो गए और उन्हें ही रिश्ता टूटने का कारण मानने लगे।

पीड़ित का आरोप है कि 31 मई को, जब वह अपनी बुआ के घर से लौट रहा था, तभी रास्ते में शाबीन के पिता फजील अहमद, उसके बेटे अरबाज़ और शाहबाज़ ने रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने कहा, “तूने मेरी बेटी का रिश्ता तुड़वाया है, अब जो खर्चा हुआ है वो तुझसे और तेरे परिवार से वसूला जाएगा।”

कोतवाली प्रभारी संजय तोमर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज
error: Content is protected !!