शीशगढ़ में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा,गूँजे भारत माता के जयकारे

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शीशगढ़।पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जबाव में भारतीय सेना द्वारा की गईं एयर स्ट्राइक के प्रति सम्मान और देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु रविवार को कस्बे में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गईं।देश भक्ति से ओत प्रोत इस यात्रा में सैकड़ो लोगों ने हिस्सा लिया और तिरंगा लहराकर भारतीय सेना के पराक्रम को सलाम किया।

तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ बरेली बस अड्डे से हुआ जो बहेड़ी रोड से बहेड़ी बस अड्डा,मैन चौराहा पड़ाव से होते हुए बिलासपुर बस अड्डा तक पहुंचा।बापसी में मोहल्ला गोड़ी,जाटवान,नगर पंचायत कार्यालय के सामने से गुजरती हुई बरेली बस अड्डे पर जाकर समाप्त हुई।

समापन पर एक नुक्कड़ सभा आयोजित की गईं।जिसमें बकताओं ने देश की एकता,अखंडता और सेना की बीरता की प्रशंसा की।तिरंगा यात्रा में हर समाज और बर्ग के लोग शामिल रहे।

यात्रा के दौरान भारत माता की जय,बन्दे मातरम और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों से पूरा क्षेत्र गूँज उठा।लोगों ने हाथों में देश प्रेम का ऐसा सन्देश दिया जिसने सभी को भाव विभोर कर दिया।

इस राष्ट्र भक्ति पूर्ण आयोजन में विधायक डाक्टर डी.सी.वर्मा,बसीम अकरम,महेन्द्र हिन्दू,त्रिमल सिंह राठौर,जसवंत राठौर,राम प्रकाश गुप्ता,रामऔतार मौर्य,प्रमोद देवल,प्रवेश देवल,राजीव कठेरिया,शिव कुमार कठेरिया,राकेश शर्मा,राजीव गुप्ता आदि सैकड़ो लोगों के साथ ही प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिँह भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज