भैंस चोरी का प्रयास नाकाम, ग्रामीणों ने एक चोर दबोचा, नदी में गिरने से भैंस की मौत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

भगवान स्वरूप राठौर

शीशगढ़।थाना क्षेत्र के सियाठेरी गांव में बुधवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब चार चोर एक भैंस को चोरी कर जंगल के रास्ते ले जा रहे थे। खेत में काम कर रही महिला और ग्रामीणों ने शोर मचाकर उनका पीछा किया, जिसके चलते चोरों ने भैंस को पास बह रही बरौर नदी में धक्का दे दिया।

 

 

करीब 40 फीट की ऊंचाई से गिरने के कारण भैंस की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।ग्रामीणों की मदद से एक चोर को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी की पहचान विजयपाल निवासी मलसी, पुलिस चौकी मंडी, थाना रुद्रपुर, जिला ऊधम सिंह नगर (उत्तराखंड) के रूप में हुई है। उसने अपने फरार साथियों के नाम सुंदरा, कुलदीप और मुन्नीलाल बताए।

घटना की सूचना गांव के प्रधान द्वारा पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची शीशगढ़ पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और मृत भैंस की स्थिति का जायजा लिया।

पीड़िता भूरी देवी ने बताया कि वह खेत में मिर्च तोड़ रही थीं और भैंस पास में बंधी थी। अचानक चार अज्ञात लोग भैंस खोलकर ले जाने लगे। ग्रामीणों की सतर्कता और साहस के कारण एक चोर पकड़ में आ गया, लेकिन भैंस की जान नहीं बचाई जा सकी।

पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज