बहेड़ी में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण पर नगर पालिका की नजर, केसर मिल प्रबंधन ने दिया स्पष्टीकरण

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बहेड़ी। नैनीताल रोड स्थित केसर चीनी मिल की लीज पर दी गई भूमि पर बनाए जा रहे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का नगर पालिका की टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर निर्माण की स्थिति का जायज़ा लिया और मौके की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी की।

 

निरीक्षण के बाद अब पालिका प्रशासन शासन को विस्तृत रिपोर्ट भेजेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।जानकारी के अनुसार, केसर मिल की लीज पर बनी जमीन पर तीन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तैयार हो चुके हैं। इस निरीक्षण में नगर पालिका के जेई निर्माण जितेंद्र गंगवार, जेई जल विभाग, और अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

केसर प्रबंध समिति के अध्यक्ष शरत मिश्रा ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट किया कि जिस जगह पर मार्केट का निर्माण हुआ है, वह पुरानी गन्ना सोसायटी की प्रॉपर्टी है, जिस पर केसर मिल का अधिपत्य है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य शुरू करने से पहले फायर ब्रिगेड, वन विभाग और एडीएम कार्यालय से सभी आवश्यक अनुमतियाँ और औपचारिकताएं पूरी की गई थीं।

शरत मिश्रा ने यह भी कहा कि नगर पालिका की ईओ नई नियुक्त हुई हैं और संभवतः उन्हें इस प्रकरण की पूरी जानकारी नहीं है। इसी वजह से पालिका को एक पत्र भेजकर स्थिति स्पष्ट की गई है।

उन्होंने भरोसा जताया कि नगर पालिका को पहले ही इस निर्माण के बारे में जानकारी दे दी गई थी और सभी नियमों का पालन किया गया है। उन्हें विश्वास है कि मामले का समाधान सकारात्मक ढंग से निकलेगा।यह मामला अब शासन की रिपोर्ट पर आधारित अगली कार्रवाई के इंतजार में है, वहीं केसर मिल प्रबंधन इसे नियमों के अनुसार सही ठहरा रहा है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज