दावत खाकर लौट रहे युवकों पर हमला,2 घायल

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शीशगढ़। मोहल्ला होली चौराहा निवासी सगीर अहमद ने पुलिस को बताया है कि बुधवार की रात को वह व उसका भाई दिलशाद कस्वे के बहेड़ी बस अड्डा स्थित एक बारात घर से दावत खाकर बाहर निकल रहे थे।

 

इसी बीच रंजिशन कस्वे के ही मोइन, इंजमाम, मोहशिन व जावेद सहित 4 लोगों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने भाई दिलशाद के सिर पर किसी धारदार हथियार से बार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।

 

शोर शराबा होने पर चारो आरोपी मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल को भेज दिया। गम्भीर घायल दिलशाद को बरेली के निजि अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जहां उसकी हालत नाजुक बताई गई है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज