सजग क्लीनर ने बचाई हजारों जानें, ट्रैक में दरार देख रोकी पैसेंजर ट्रेन

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली।रेल हादसे की एक बड़ी संभावना उस वक्त टल गई जब रेलवे के एक क्लीनर की सूझबूझ और सतर्कता ने दर्जनों परिवारों को अनहोनी से बचा लिया। यह घटना बरेली-कासगंज रेल मार्ग के भमोरा क्षेत्र स्थित बभीयाना स्टेशन के पास पुल संख्या 357 के निकट घटी, जहां ट्रैक में दरार आ गई थी।

जानकारी के अनुसार, जब क्लीनर विनोद ने ड्यूटी के दौरान ट्रैक में गंभीर चटकाव देखा, तो उसने तुरंत उच्चाधिकारियों को सूचित किया और नजदीक से आ रही बरेली-कासगंज पैसेंजर ट्रेन को समय रहते रुकवा दिया। ट्रेन में उस समय करीब 1000 यात्री सवार थे।

अगर यह ट्रेन दरार वाले ट्रैक से गुजरती, तो एक भीषण रेल दुर्घटना हो सकती थी। रेलवे का तकनीकी दल तुरंत मौके पर पहुंचा और ट्रैक की मरम्मत शुरू कर दी गई।

रेलवे प्रशासन, स्थानीय लोग और यात्री विनोद की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता की सराहना कर रहे हैं। यह घटना न केवल एक बड़े हादसे को टालने वाली बनी, बल्कि यह भी दिखाती है कि फ्रंटलाइन कर्मचारियों की सजगता कितनी अहम होती है।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज