सत्र 2024-25 तक के छात्रों की परीक्षाएं रोहिलखंड विश्वविद्यालय द्वारा ही आयोजित होंगी

SHARE:

बरेली. उत्तर प्रदेश शासन ने 1 मई 2025 को एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए यह स्पष्ट किया है कि प्रदेश में नवस्थापित विश्वविद्यालयों की सेमेस्टर परीक्षाएं केवल नवीन सत्र 2025-26 से प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए ही आयोजित की जाएंगी।

 

जबकि पूर्ववर्ती सभी सत्रों के विद्यार्थियों की परीक्षाएं उनके पैतृक विश्वविद्यालयों द्वारा ही संचालित की जाएंगी।इस निर्णय के अनुसार, मुरादाबाद मंडल के पाँचों जनपदों—मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, रामपुर व बिजनौर—में सत्र 2024-25 तक प्रवेशित सभी विद्यार्थियों की मई-जून 2025 में होने वाली सेमेस्टर परीक्षाएं महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली द्वारा ही कराई जाएंगी।यह व्यवस्था विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए की गई है जो पूर्व सत्रों में पुराने विश्वविद्यालय से नामांकित हैं।

 

शासन ने यह कदम मीडिया में फैली भ्रांतियों को दूर करने और छात्रों की शैक्षणिक स्थिरता सुनिश्चित करने हेतु उठाया है।वहीं, नवस्थापित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद से नवीन शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्रवेश लेने वाले छात्रों की परीक्षाएं अब नवस्थापित विश्वविद्यालय द्वारा ही संचालित की जाएंगी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!