अलग अलग जगहों से पाँच सटोरिये गिरफ्तार, 4512 रुपए बरामद

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शीशगढ़।थाना पुलिस ने अलग अलग जगहों पर छापामारकर 5 सटोरियों को  खुलेआम सट्टा लगाते गिरफ्तार किया हैं।पुलिस ने सटोरियों के पास से सट्टे में इस्तेमाल होने बाली चीजों के साथ ही सट्टे में बाजी लगे 4512 रुपए भी बरामद करने का दावा किया हैं।
इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि अलग अलग जगहों पर गस्त कर रही पुलिस ने मुखबिरों की सूचना पर छापा मारकर 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।
बरेली बस अड्डे पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के निकट मोबाइल से आई पी एल क्रिकेट पर सट्टा लगाते सादाव पुत्र रियाज निवासी मोहल्ला अगवाडा,मोहबिल इस्लाम पुत्र मशरूर निवासी मोहल्ला तकिया को पकड़ा है।आरोपियों के पास से सट्टा में इस्तेमाल एक मोबाइल व 3000 रुपए भी बरामद हुए हैं।इनके अलावा तीन लोगों को डायरी पर सट्टे के नंबर  लिख कर सट्टा लगाते गिरफ्तार किया है।
जिसमें बहेड़ी शीशगढ़ रोड पर बीसल पुर की पुलिया के पास से सफीर पुत्र मोहम्मद सईद निवासी मोहल्ला तकिया शीशगढ़ को सट्टे में इस्तेमाल सट्टे के नंबर लिखी डायरी व 472 रुपए के साथ गिरफ्तार किया है।इसके अलावा दो सटोरिए तोकीर अहमद पुत्र मशरूर अहमद निवासी मोहल्ला तकिया व अफ़रोज़ अली पुत्र अब्दुल रऊफ निवासी मोहल्ला अगवाडा (शरीफ नगर) को बहेड़ी रोड पर आयुषी नर्सिंग होम के पास से सट्टे के नम्वर लिखी डायरी व अन्य इस्तेमाल की जाने बाली सामिग्री के साथ ही 1040 रुपए बरामद किए हैं।सभी सटोरियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज