मीरगंज में चाऊमीन-मोमोज के ठेले पर सिलेंडर ब्लास्ट, तीन  झुलसे, दो की हालत गंभीर

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली ।मीरगंज के  सिरौली चौराहा के पास एक चाऊमीन और मोमोज के ठेले पर  सिलेंडर ब्लास्ट होने से बड़ा हादसा हो गया। ब्लास्ट होते ही  आग लगने से तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। तुरंत स्थानियों ने  पुलिस को खबर दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
मिली जानकारी के  मुताबिक, घायलों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है। प्रशासन भी मामले पर नजर बनाए हुए है। इसी बीच एसडीएम तृप्ति अस्पताल पहुंचीं और घायलों का हाल जाना। पुलिस ने बताया कि  सिरौली चौराहा  मीरगंज के पास लगे चाउमीन,मोमोज के ठेले पर गैस के 5 किलोग्राम का सिलेंडर फट जाने से ठेला संचालक रामप्रकाश पुत्र सिपाही लाल निवासी राजेंद्र नगर मीरगंज उम्र 34 वर्ष, मोमोज खा रही मीनाक्षी पुत्री नन्हे नि. ग्राम नौसेना थाना मीरगंज उम्र 12 –13 वर्ष, खुशी पुत्री विनोद कन्नपुर थाना मीरगंज उम्र लगभग 4 वर्ष , महेंद्र पुत्र मूलचंद्र निवासी कन्नपुर थाना मीरगंज आग से झुलस गए जिन्हें प्राथमिक उपचार हेतु सी एच सी मीरगंज भेजा गया है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज