एसपी सिटी की अगुवाई में चला वाहन चेकिंग अभियान

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली में एसपी सिटी मानुष पारीक के नेतृत्व में आज बड़ी पुलिस कार्रवाई की गई। कार्रवाई की शुरुआत गांधी उद्यान से हुई। एसपी सिटी भारी पुलिस बल के साथ सबसे पहले गांधी उद्यान पहुंचे। पुलिस ने पार्क के आसपास संदिग्धों और वाहनों की जांच की। यह कार्रवाई पार्क में अश्लीलता फैलाने की शिकायतों के बाद की गई।

 

 

इसके बाद पुलिस टीम कचहरी परिसर पहुंची। यहां भी पुलिस ने संदिग्धों की जांच की। साथ ही कचहरी परिसर में खड़े वाहनों की भी जांच की गई।शहर के प्रमुख प्रवेश द्वार झुमका चौराहे पर भी कार्रवाई की गई। यहां लंबे समय से अतिक्रमण की समस्या थी। इससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ था। पुलिस की मौजूदगी में नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस कार्रवाई से अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मच गया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज