कंबाइन सीज करने के विरोध में भाकियू भानु गुट ने दोहना टोल पर दिया धरना

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बच्चन सिंह

भोजीपुरा।औरैया में आरटीओ द्वारा कम्बाइन सीज किए जाने के विरोध में भाकियू भानु गुट ने दोहना टोल प्लाजा के प्रांगण में धरना दिया। बाद में अफसरों के समझाने पर मुख्यमंत्री और मंडल आयुक्त के नाम एक ज्ञापन एसडीएम सदर व एसडीएम बहेड़ी को ज्ञापन सौंपा। जानकारी के अनुसार औरैया में किसी किसान की कम्बाइन को आरटीओ ने सीज कर दिया था।

 

 

 

इसी के विरोध में भाकियू भानु गुट ने आज बृहस्पतिवार को नैनीताल हाइवे पर दोहना टोल प्लाजा के प्रांगण में धरना दिया।किसानों ने प्रातः ग्यारह बजे से टोल प्लाजा के पास नैनीताल हाइवे पर कम्बाइने लम्बी लाइन में खड़ी कर दीं। इसके बाद टोल प्लाजा के प्रांगण में दरी बिछाकर कर बैठ गए। जमकर नारेबाजी करने लगे सूचना पर भोजीपुरा, सीबीगंज, फतेहगंज पश्चिमी, देवरनिया, बिथरी चैनपुर सहित पांच थानों की फोर्स ने पहुंचकर मोर्चा संभाला।

 

 

 

एसडीएम सदर व एसडीएम बहेड़ी रत्निका श्रीवास्तव मौके पर पहुंची। भाकियू नेताओं ने आरटीओ को बुलाने की मांग की आरटीओ बरेली भी पहुंचे। भाकियू नेताओं ने कम्बाइन के संबंध में बार्ता की।आरटीओ ने औरैया आरटीओ से मोबाइल से काल करके बात की। इसके बाद भाकियू नेताओं विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम सदर व एसडीएम बहेड़ी को मुख्यमंत्री व मंडल आयुक्त के नाम दो ज्ञापन सौंपे।इस दौरान सीओ हाइवे नीलेश कुमार मिश्रा व भाकियू के नेतागण मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज