कांग्रेस ने  प्रियंका गांधी वाड्रा का मनाया जन्मदिन ,केक काटकर एक दूसरे को दी बधाई

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। कांग्रेस  कार्यकर्ताओं ने रविवार को अपने  राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी  का जन्मदिन बड़े ही शान शौकत के साथ मनाया । और  केक काटकर खुशियां मनाई । वहीं  कांग्रेसियों ने उनकी दीर्घायु के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की।अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि प्रियंका गांधी ने जब से कमान संभाली है तब से जनविरोधी सरकार बेचैन है। आमजन के मुद्दों के साथ-साथ महिलाओं व युवाओं की समस्याओं के खिलाफ आवाज उठाकर प्रियंका गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार किया है।

 

 

पूर्व पार्षद महेश पंडित ने कहा कि प्रियंका गांधी गांधी अन्याय, अत्याचार के खिलाफ डटकर खड़ी रहने वाली, शोषितों, वंचितों एवं आधी आबादी की मुखबर आवाज हैं। पूर्व जिला प्रवक्ता राज शर्मा ने कहा कि प्रियंका गांधी का जन्म भारत के सबसे शक्तिशाली राजनीतिक वश, नेहरू, गांधी परिवार में हुआ, उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का भी आह्वान किया। जन्मदिन कार्यक्रम में  योगेश जौहरी, महासचिव सुरेंद्र सोनकर, महासचिव राजेश कुमार, महासचिव सर्वत हुसैन हाशमी, वरिष्ठ कांग्रेसी अनिल देव शर्मा, पप्पू सागर, राकेश मिश्रा, जीशान अली, आदि मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज