तीन दिवसीय यजुर्वेद महा पारायण यज्ञ हुआ सम्पन्न

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

फतेहगंज पश्चिम। कस्बे के मोहल्ला ठाकुरद्वारा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना के निवास पर तुन दिवसीय यजुर्वेद महा परायण यज्ञ कराया गया। वैदिक जगत के विद्वान आचार्य श्री प्राज्ञदेव एवं आचार्य सौरभ शास्त्री,भूदेव शास्त्री के द्वारा वेदों का पाठ एवं यजुर्वेद महा परायण यज्ञ कराया गया। इस दौरान वैदिक जगत के विद्वान आचार्य प्राज्ञदेव ने बताया कि संतान को संस्कार वान बनाने के लिए महर्षि दयानंद सरस्वती द्वारा रचित संस्कार विधि का प्रत्येक के गृहस्थी को स्वाध्याय करना चाहिए।

 

 

 

अपनी पुरातन संस्कृति को संरक्षित करने के लिए प्रत्येक भारतीय सनातनी नागरिक के लिए वेदों का स्वाध्याय करना चाहिए।यह गॄहस्थ आश्रम लोक परलोक दोनों सुधारने का उत्तम साधन है।भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना ने बताया कि तीन दिवसीय तक हमारे निवास पर सुबह शाम यजुर्वेद यज्ञ और अनेक प्रकार की कथाएं एवं भजन गायक द्वारा सुंदर-सुंदर भजन सुनाएं गए। यज्ञ समपन्न होने के बाद प्रसाद वितरण कराया गया।

 

 

इस मौके पर कथा और यज्ञ में शामिल होने वाले लोगों में मेजर सुनील सक्सेना, डॉक्टर शिव कुमार सक्सेना, मुन्ना सक्सेना, दिनेश पांडे, रमन जायसवाल,चक्रवीर सिंह चौहान, प्रेमपाल गंगवार, कैलाश शर्मा, दीपक गोयल, शत्रुघ्न सिंह, राजेश सक्सेना, केसी शर्मा, सुधीर शर्मा, अमित सिंह, सौरभ पाठक, प्रीति सक्सेना, कांति सक्सेना व कस्बे के प्रमुख समाजसेवी एवं गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज