सुभाष इंटर कॉलेज में जोनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

आंवला। आंवला के सुभाष इंटर कॉलेज मैदान में माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा के द्वारा प्रत्येक वर्ष होने वाली जोनल खेलकूद प्रतियोगिता तहसील आंवला का आयोजन इस वर्ष भी सुभाष इंटर कॉलेज के मैदान में किया गया। सुबह 10:00 बजे कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्राधिकृत नियंत्रक डॉक्टर अवनीश कुमार यादव द्वारा गुब्बारे उड़ाकर गत वर्ष का ओवरऑल चैंपियन छात्र अरुण कुमार भरत इंटर कॉलेज द्वारा मसाल दौड़ाकर कार्यक्रम को शुभारंभ किया गया। डॉक्टर अवनीश कुमार यादव का प्रधानाचार्य अमर सिंह द्वारा पुष्पगुच्छ वेज खेल कैप देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य द्वारा तहसील स्तर से आए सभी खेल शिक्षक एवं प्रधानाचार्य का अभिनंदन किया गया। प्राधिकृत नियंत्रक द्वारा सभी खेल प्रतियोगिताओं को शपथ ग्रहण कराकर संपूर्ण खेल निष्पक्ष कराने व शुभाशीष दिया गया। इस अवसर पर खेल शिक्षक रवि कुमार सिंह, प्रवक्ता सुधीर कुमार, प्रेम शंकर, सोमेश, जोगेंद्र सिंह, अनुराग सिंह, जगत निवास शर्मा, विनोद वर्मा, किशोर सिंह, अमित कुमार, सत्यम मिश्रा व प्रधानाचार्य राजपुर कला डॉक्टर संतोष कुमार गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। मंच का संचालन राम औतार शर्मा तथा डॉक्टर राजेश प्रजापति ने किया। प्रतिभागी छात्रों में बालक वर्ग में 100 मी दौड़ मे नितेश यूपीएस भरताना, अरुण कुमार भरतजी इंटर कॉलेज आंवला, जय सिंह डीपी सिंह कन्या इंटर कॉलेज रामनगला और बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में संजना चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज गैनी, 200 मीटर दौड़ में महिमा चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज गैनी, 800 मीटर दौड़ में शोभा सुभाष इंटर कॉलेज आंवला ने स्थान प्राप्त किया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज