पति पर पत्नी ने लगाए आरोप, पुलिस को दी तहरीर

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

आंवला। थाना क्षेत्र के गांव भूरीपुर निवासी पीड़िता सुमन उर्फ भगवान देई ने पुलिस को बताया मेरा विवाह 10 वर्ष पूर्व हुआ है। विवाह के बाद से ही पति कई बार बिना बात के बुरी तरह मारपीट करके गंभीर रूप से घायल करके घर से निकाल देता है तथा ससुराली भी मारपीट में सहयोग करते हैं। पूर्व में 1 दिसंबर 2023 को भी ससुरालियों और पति ने मारपीट कर घायल कर दिया था और मेरे भाई को भी मारा पीटा था। जिसमें रिपोर्ट भी दर्ज हो चुकी है जोकि न्यायालय में विचाराधीन है तथा फिर 14 अगस्त को पति ने शराब के नशे में धुत होकर मुझे बुरी तरह से मारना पीटना शुरू कर दिया और मारपीट कर मुझे बेहोश कर दिया। जब होश में आई तो घायल अवस्था में किसी तरह जान बचाकर मायके आई और फिर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता के आधार पर उसे घायल अवस्था में मेडिकल परीक्षण हेतु अस्पताल भेजा और मामले की जांच में पुलिस जुटी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज