जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने जनता दर्शन में सुनी जनसमस्याएं

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

जनशिकायतों को जल्द निस्तारण ले दिये निर्देश
बरेली। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने प्रत्येक दिन की भांति जनता दर्शन में जन सुनवाई करी।  जिसमें जन सामान्य की समस्याओं को सुनकर उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं यथाशीघ्र निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अतः सभी अधिकारी कार्यालय में समस्त कार्यदिवसों में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक स्वयं जनसुनवाई करें एवं उनकी समस्याओं का मौके पर निस्तारण कराना भी सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई व आईजीआरएस व सीएम हेल्पलाईन पर प्राप्त शिकायतों व समस्याओं का निस्तारण करना सरकार की प्राथमिकताओं में है। अतः समस्त अधिकारी इसे गम्भीरता से लें।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज