ज्येष्ठ दशहरा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

मीरगंज। ज्येष्ठ दशहरा पर तहसील क्षेत्र के कैलाश गिरी और गोरा लोकनाथपुर के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।बड़ी संख्या में लोग रविवार तड़के ही स्नान के लिए घाटों पर पहुंचे। गंगा दशहरा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी। लोग सवेरे से ही स्नान के लिए घाटों पर पहुंचे जिसका सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। गंगा दशहरा के मौके पर गोरा और कैलाश गिरी के गंगा घाटों पर भारी भीड़ जुटी ।

 

 

 

 

गंगा दशहरा पर स्नान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

गंगा दशहरा को देखते हुए पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने गंगा दशहरा पर स्नान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पुलिस कमिश्नर, आईजी, डीआईजी और जिले के कप्तानों को शनिवार को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया कर ज्येष्ठ गंगा दशहरा स्नान पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सभी प्रबंध करने को कहा।हर साल ज्येष्ठ शुक्ल दशमी तिथि को गंगा दशहरा का त्योहार मनाया जाता है। सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार, अपने पूर्वजों के उद्धार के लिए भागीरथ इसी दिन गंगा को धरती पर लेकर आए थे। तभी से गंगा दशहरा पर मां गंगा की पूजा और इसमें आस्था की डुबकी लगाने की परंपरा चली आ रही है। गंगा दशहरा पर गंगा में स्नान कर दान-पुण्य करना अत्यधिक शुभ माना जाता है।गोरा लोकनाथपुर गांव में श्रद्धालुओं की सुबह भीड इकठ्ठा हो गई और लम्बा जाम लग गया।प्रमोद कुमार शर्मा ने कडी मेहनत के बाद जाम खुलवाया।इस मौके पर प्रमोद शर्मा,वावू राम कश्यप,मोहित सक्सेना,धर्मेंद्र सिंह,विनोद शर्मा,हरवीर सिंह,अमित शर्मा,संतोष सागर,रमेश कश्यप,सुभाष,राम किशन मौजूद रहें।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज