विवाहिता के साथ देवर ने की छेड़खानी, पति‌ ने की दूसरी शादी

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

पति- देवर समेत पांच के खिलाफ एडीजी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

देवरनियां। कोतवाली कस्बा स्थित की रहने वाली एक विवाहिता के पति द्वारा दूसरी शादी करने के बाद ससुरालियों ने मारपीट की और देवर ने  छेडखानी।‌ इस मामले में एडीजी के आदेश पर तीन नामजद समेत दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गयी है। पीडिता  का आरोप है कि नौ-दस माह पहले उसका पति कर्नाटक से दुसरी शादी कर ली है । इसके बाद से ससुराली उस पर जुल्म- जायत्ती करने लगे। तीन जून को ससुर से खर्चा मांगने पर उसके साथ मारपीट की गयी। आरोप है कि आठ जून की रात पीडिता अपने बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी । तभी देवर आ गया  और छेड़खानी करने लगा।

चीखने पर जीने के रास्ते भाग गया । जीने पर दो अज्ञात लोग भी थे।पीडिता ने कोतवाली पर भी तहरीर दी,मगर उसपर समझौते का दबाव बनाया गया।पीडिता ने एडीजी जोन के यहां गुहार लगाई,जिसपर देवरनियां पुलिस को कार्रवाई के आदेश करे गये। पुलिस ने एडीजी के आदेश पर पति आरिफ,देवर साजिद, ससुर नन्हे मित्री और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह धामा का कहना है कि जांच की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment