दो साल से सेमीखेडा की टंकियों मे नहीं आ रहा है  पानी, मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

देवरनियां। नगर पंचायत देवरनियां मे शामिल सेमीखेडा मे टंकियों मे दो साल‌ से पानी नहीं आने की शिकायत लोगों ने मुख्यमंत्री से की है।नगर पंचायत देवरनियां का हिस्सा सेमीखेडा के लोगों का कहना है कि उन्हें शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है।

 

 

मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में लोगों का कहना है कि दो साल से टंकियों मे पानी नहीं आ रहा है। शिकायत मे लोगों का यह भी कहना है कि सेमीखेडा मे किसान सहकारी चीनी मिल होने से सेमीखेडा का वाटर लेबल दूषित होने के कारण यहां नलों मे पीला और दूषित पानी आता है। लोग उसी को पीने को मजबूर हैं। शिकायत मे कहा गया कि उन्होंने इस बारे मे नगर पंचायत चेयरमैन से कई बार शिकायत की,मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। शिकायत करने वालों में  रामाशंकर,प्रेमपाल,नरेश कुमार,सन्तोष कुमार,राजकुमार,धर्मदास,हरीश,सत्यदेव,भगवानदास,जयपाल, दीपक बाबू आदि है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment