मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शीशगढ़।  सोमवार को मानपुर के स्वामी सोमनाथ इंटर कालेज और एन डी एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें यूपी बोर्ड के हाई स्कूल और इंटर के अलावा इंग्लिश मीडियम के मेधावी छात्रों सहित  उनके माता पिता को भी सम्मानित किया गया।मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र वितरण कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबंधक डॉ.धर्म सिंह ने सरस्वती माँ की फोटो के सामने दीप प्रज्वलित  कर किया ।

 

 

 

 

कार्यक्रम में डॉ.धर्म सिंह ने बताया कि देहात क्षेत्र में भी मेधावी छात्रों की कोई कमी नहीं।उनमें  छिपी  प्रतिभा को पहचान कर उनको अच्छी दिशा देने की जरूरत है।आज कल ग्रामीण क्षेत्र के ही नौजवान डॉक्टर,इंजिनियर बनकर हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन करने के साथ ही अपने परिवार का मान बढ़ा रहे हैं।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रवंधक डॉ.धर्म सिंह,प्रधानाचार्य अनुराग पाराशरी,एन डी एकेडमी के प्रधानाचार्य अजीत यादव,विद्यालय के डायरेक्टर अजय सिंह,गजय सिंह,मवई जरेल के प्रधान विजेन्द्र सिंह,प्रधान न्यामतपुर भरपूर सिंह,प्रधान ढकिया ठाकुरान देवेन्द्र कुमार,प्रधान सराय दुर्गा प्रसाद एवं कालेज का पूरा स्टॉफ उपस्थित रहा।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment