नाबालिग  को भगा ले जाने वाले युवक पर दर्ज हुआ मुकदमा

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बहेड़ी। एक नाबालिग लड़की को दूसरे गांव का एक युवक अपने साथ भगा ले गया।  नाबालिग   लड़की अपने साथ सोने के जेबर भी अपने साथ ले गई। लड़की के न मिलने पर परिजनो ने मामले की शिकायत पुलिस से की जिसपर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।वादी का  का कहना है कि बीते माह की 26 तारीख़ की शाम वह और उसके परिवार वाले खेत पर काम कर रहे थे और उसकी  नाबालिग   बहन घर पर अकेली थी।

 

 

 

इसी दौरान फईम पुत्र अय्यूब निवासी ग्राम रामनगर थाना बिलासपुर जिला रामपुर उसकी बहन को बहला फुसलाकर भगा ले गया। युवक का कहना है कि उसकी बहन घर में रखी ज़ेबरी, सोने की झुमकी, अंगूठी, रानी हार साथ ले गई है। इस मामले में पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी युवक फईम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज