नाराज ग्रामीणों  एसपी ग्रामीण के समझाने से वोटिंग के लिए हुए तैयार 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

पुल व रास्ता न होने से लोगों में थी नाराजगी,
शीशगढ़। थाना क्षेत्र के गांव न्यामतपुर में ग्रामीणों ने 11बजे तक मतदान नहीं किया। गांव के लोगों का कहना था कि वह लंबे समय से न्यामतपुर और जगत के बीच नदी पर पुल व सड़क बनवाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन हर चुनाव में उन्हें जुमला देकर वोट ले लिया जाता है।
लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जाता।इस बार लोगों ने चुनाव में वोट बहिष्कार करने का मन बना लिया था, और 11 बजे तक वोटिंग नहीं की।गांव में कुल 750 वोट है, 1 बजे तक गांव में केवल 70 वोट  ही पड़े थे। जब इसकी जानकारी अधिकारियों को हुई तो एडीएम व एसपी देहात गांव पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया।अधिकारियों के आश्वासन देने के बाद गांव के लोगों ने वोट डालना शुरू किया।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज