संदिग्ध हालत में  पेड़ से लटका मिला ग्राम प्रधान का शव,मची सनसनी 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शीशगढ़। मंगलवार को अपने ही खेत मे खड़े आम के पेड़ पर संदिग्ध हालत में तार के सहारे ग्राम प्रधान का शव लटका मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। जिसने भी सुना वह खेत की तरफ दौड़ पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया। परिजनों ने प्रधान की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस आत्महत्या का मामला मानकर चल  रही है,साथ ही पुलिस ने तहरीर मिलने से भी इंकार किया है।जानकारी के अनुसार थाना शीशगढ़ के गांव बिलसा निवासी ग्राम प्रधान  धर्मेंद्र कुमार 35 वर्ष पुत्र नत्थू लाल का शव मंगलबार को गांव के पश्चिम में उन्हीं के गेहूं के खेत मे खड़े आम के पेड़ पर तार के सहारे संदिग्ध हालत में लटका देख किसी ग्रामीण ने परिजनों को सूचना दी।
ग्राम प्रधान का शव लटका मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों की सूचना पर इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल शुरू कर दी।उधर सूचना पर पहुंचे सी ओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह की मौजूदगी में पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पी एम को भेज दिया। पुलिस को मृतक की जेब से एक समस्यात्मक पत्र मिला है। जिसमे रुपये के लेन देन को लेकर कई बातें लिखी गई हैं।जिससे पुलिस आत्महत्या का मामला मान रही है।मृतक प्रधान धर्मेंद्र कुमार के भाई कृष्ण पाल ने बताया सोमवार की शाम उनके भाई बैठक में सोए थे।
बुधवार की सुबह को उन्हें बैठक में नहीं देख फोन पर सम्पर्क किया। फोन बंद पाए जाने पर तलाशने पर किसी ग्रामीण के द्वारा प्रधान का शव पेड़ से लटका होने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। तभी परिवार में कोहराम मच गया। कृष्ण पाल ने बताया कि उनके गांव के कुछ लोग एक महिला के मुकदमा में जेल गए थे जिसके बाद उन्हें धमकियां मिली थी। जिससे वह काफी डिप्रेशन में भी आ गए थे। अब हमें आशंका है कि उन्हीं में से किसी ने भाई की हत्या कर शव  पेड़  पर लटका दिया। सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम द्रष्टता मामला आत्महत्या का लग रहा है,बाकी पी एम रिपोर्ट आने पर सब साफ हो जाएगा।इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि परिजनों ने अभी कोई तहरीर भी नहीं दी है। बैसे हर पहलू पर जांच की जा रही है। जांच उपरांत उचित  कार्यवाही की जाएगी।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment