नशीला पदार्थ सुंघाकर विवाहिता को बनाया बंधक बनाकर  दुष्कर्म

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

मीरगंज। मीरगंज के एक मोहल्ले के युवक ने दवा लेने आयी एक विवाहिता को पहले अपनी बातों में उलझाया और फिर नशा देकर उसे बेहोशी की हालत में अपने घर ले आया। घर लाकर दो दिनों तक विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया, आरोपी के चंगुल से किसी तरह छूटी विवाहिता ने हरियाणा में रह रहे अपने पति को फोन पर पूरी बात बताई। मामला चार माह पुराना बताया जा रहा है।कोर्ट के आदेश पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तफ्तीश प्रारंभ कर दी है।
मीरगंज थाना  क्षेत्र के  एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि बब्लू पुत्र गोपीराम निवासी मोहल्ला राजेंद्र नगर कस्वा मीरगंज ने किसी तरह महिला का मोबाइल नम्बर प्राप्त कर  लिया और फिर उसे प्रताड़ित करने लगा। यहाँ तक कि 10 नवंबर 23 को ज़ब वह महिला दवा लेने मीरगंज आयी तो बब्लू ने जान से मारने की धमकी देकर उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया और घर लें गया जहाँ उसे बंधक बनाकर दो दिनों तक उसका दुष्कर्म किया। किसी तरह वहां से निकली महिला ने हरियाणा में काम रहें पति को फ़ोन कर पूरी बात बताई। फिलहाल कोर्ट के आदेश पर मीरगंज पुलिस ने घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment