राफिया शबनम को कांग्रेस ने  बनाया  पीलीभीत लोकसभा का ऑब्जर्वर

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 बरेली।  उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी एवं राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी माइनॉरिटी डिपार्टमेंट  शाकिर अली ने बरेली की रहने वाली समाजसेवी एवं राजनेता  राफिया शबनम को पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र का ऑब्जर्वर नियुक्त किया  है। यह जिम्मेदारी सौंपने पर ऑब्जर्वर राफिया शबनम ने कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन  इमरान प्रतापगढ़ी , प्रदेश प्रभारी  शाकिर अली , उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष  अजय राय जी का धन्यवाद देते हुए सभी इंडिया गठबंधन के नेताओं और देशवासियों को नवरात्रि व ईद उल फितर की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं  ।
राफिया शबनम ने प्रेसवार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सब देश के हालातों को खूब देख रहे हैं जिसके लिए देश को कांग्रेस की जरूरत है जैसा कि कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में यह साफ किया है कि किसान, बेरोजगार, मजदूर, महिला, बुजुर्ग,आरक्षण और वो तमाम मुद्दों जोकि सीधे समाज से जुड़े हुए हैं यहां तक कि E V M का V V P A T हां या समान नागरिक संहिता पर कानून हो  या पर्सनल लाॅ बोर्ड स्वतंत्रता जीतने के बाद दल बदलने वाले नेताओं पर कानून और डर और घुटन के माहौल से आजादी का वादा ,समाज में स्वरूप ईको सिस्टम बहाल करने का वादा यह घोषणा पत्र जनता का जनता द्वारा जनता के लिए बनाया गया है।
प्रेस वार्ता में मौजूद रहे रविन्द्र सहारा, एडवोकेट सुबोध जौहरी,पूनम दीप, आसिया अली, मोहम्मद वसीम आदि ने प्रेसवार्ता के दौरान ही सब ने संकल्प लिया कि इंडिया गठबंधन के समाजवादी पार्टी प्रत्याशी श्री भगवत सरन गंगवार को भारी मतों से विजई बनाएंगे।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment