सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली।  फतेहगंज  थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  शाही के गांव परतापुर निवासी हरीश (25) पुत्र पप्पू बीती 25 मार्च को होली मिलने सीबीगंज आया था।वह  इस बीच वह अपने घर शाही जाने के  निकला था , इसी बीच फतेहगंज थाना क्षेत्र में उसकी बाइक की टेंपो से जबरदस्त भिड़ंत हो गई थी। जिसमें हरीश गंभीर रूप से घायल हुआ था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने हरीश को अस्पताल में भर्ती कर दिया था। जहां इलाज के दौरान हरीश की तीसरे दिन मौत हो गई। कैलाश ने बताया कि हरीश की 1 साल पहले ही शादी हुई थी। मृतक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया हैं। पत्नी समेत मां का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment