दहेज की खातिर तोड़ा रिश्ता एक अज्ञात सहित तीन पर रिपोर्ट

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बहेड़ी। कोतवाली क्षेत्र की के एक नगर पंचायत के रहने वाले एक युवक ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी का रिश्ता उसने व उसकी पत्नी ने अपने पड़ोसी मो हनीफ के पुत्र नदीम अहमद से करीब 1 वर्ष पूर्व तय किया था। मो हनीफ व उनके परिवार की रजामंदी व सहमति भी थी। युवक का आरोप है कि उसने पांच लाख रूपये दहेज के लिए हनीफ अहमद को दिये तथा नदीम अहमद का भी उसके घर आना जाना हो गया था। तथा उसकी पुत्री से मधुर सम्बन्ध हो गये थे उसे और उसके परिवार को रिश्ता तय होने के कारण कोइ एतराज नहीं था।

 

 

परन्तु उसके व उसकी पत्नी द्वारा हनीफ से निकाह करने की बात कही तो निकाह करने से मना कर दिया तथा बताया कि मेरे लड़के नदीम अहमद की शादी मैं दूसरी जगह कर रहा हूं आप लोग मुझे इतना दान दहेज नहीं दे पाओगे।युवक ने उनसे प्रार्थना की तथा समझाया कि उसकी लड़की की बदनामी हो गयी है उसकी पुत्री से अब निकाह कौन करेगा रिश्ता तय होने के बारे में करीब सभी लोगों को जानकारी हो गयी है। जब यह बात उसकी पुत्री को पता चली तो उसने बताया कि नदीम उसे विश्वास में लेकर कई छेड़छाड़ कर चुका है और अगर नदीम से मेरी शादी नहीं हुई तो मैं आत्महत्या कर लूंगी। युवक ने रिपोर्ट हेतु कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने नसीम अहमद, मो. हनीफ व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज