भाजपा के कार्यालय पर मनाया गया रंगोत्सव , वन मंत्री अरुण कुमार ने भी कार्यकर्ताओं के साथ खेली होली 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सिविल लाइंस पर होली महोत्सव (रंगोत्सव) धूमधाम से मनाया गया।  इस मौके पर वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार ने  गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और कहा यह रंगों का त्यौहार है हम सबको मिलजुलकर होली के पर्व को मनाना चाहिए और आपस में एक दूसरे के गले लगकर होली की शुभकामनाएं देनी चाहिए। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को होली की हार्दिक शुभकामनाएं और एक दूसरे के गुलाल लगाया महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने सभी कार्यकर्ताओं को फूलों की वर्षा कर एक दूसरे को गुलाल लगाया और होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी.
भाजपा मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर ने कहा भाजपा कार्यालय पर होली महोत्सव पर्व को धूमधाम से मनाया गया जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने पर चढ़कर भागीदारी की और फूलों और गुलाल की वर्षा की और सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे की गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। भाजपा कार्यालय सिविल लाइंस पर होली महोत्सव कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, गुलशन आनंद, पूरनलाल लोधी, देवेंद्र जोशी, विष्णु शर्मा, मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, विष्णु अग्रवाल, योगेंद्र शर्मा, अमन सक्सैना, जीपीएस पाल, अमरीश कठेरिया,विपिन भास्कर, अजय चौहान, पुष्पेंद्र सिंह, राहुल लखोटिया, ज्ञान प्रकाश लोधी, कन्हैया राजपूत, मोहित तिवारी, दर्पण पाठक, सौरभ सिंह तोमर, शिवम वाल्मीकि, सुमित योगी, समस्त कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण मौजूद रहे।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज