अश्लील वीडियो दिखाकर लड़की की शादी तुड़वाने वाले युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

भोजीपुरा।एक पड़ोसी युवक ने लड़की की अश्लील वीडियो बनाकर जिस युवक से शादी तय हुई उसी को वीडियो दिखाकर रिश्ता तुड़वा दिया।जब लड़की के परिजनों नै शिकायत की तो तमंचा लेकर दौड़ा दिया।एस एसपी के आदेश पर पुलिस ने युवक समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक महेश कश्यप व लड़की का घर आमने सामने हैं। आरोप है कि युवक लड़की के साथ छेड़खानी के गलत फब्तियां कसता था। इसके साथ ही महेश ने लड़की की अश्लील वीडियो किसी तरह बना ली। परिजनों ने लड़की की शादी का रिश्ता तय कर दिया। शादी के रिश्ते की बात जब महेश को पता लगी।तभी महेश जिस युवक से लड़की का रिश्ता तय हुआ था।उसी के घर पर पहुंच गया और अश्लील वीडियो उस लड़के को दिखाई।इसी बात पर युवक के परिजनों ने शादी करने से इंकार कर दिया और सारी घटना लड़की के परिजनों को बताई।

 

 

 

लड़की के परिजनों ने जब युवक महेश के परिजनों से 25 फरवरी  2024 को शिकायत की तो महेश अपने भाई सुरेश व पिता रामपाल के साथ लड़की के परिजनों की पिटाई कर दी और तमंचा लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए दौड़ा लिया।लड़की के परिजनों ने घर में घुसकर कर जान बचाईं।पीड़िता अपने -पिता के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान से मिली और शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।एसएसपी ने घटना को गंभीरता से लेते हुए भोजीपुरा प्रभारी निरीक्षक को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए। पुलिस ने कप्तान के आदेश पर युवक महेश कश्यप, उसके भाई सुरेश व पिता रामपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है शीघ्र आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज