भाकियू ने की किसानों से संबंधित मांगो के समर्थन में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

नवाबगंज । भाकियू ( अराजनैतिक ) की मासिक पंचायत में छुट्टा पशुओं से फसलों के नुकसान व इनके हमलों का मामला उठा तो वहीं किसान नेताओं ने आश्वासन के बाद भी एमएसपी लागू न करने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। किसान नेताओं ने ओसवाल चीनी मिल द्वारा गन्ने के भुगतान में की जा रही देरी पर मिल प्रबंधन पर तीखे प्रहार किए । वही छुट्टा पशुओं द्वारा आए दिन लोगों पर हमला करने की घटनाओं के बाद भी प्रशासन पर ढिलाई के आरोप किसान नेताओं ने लगाए ।पंचायत के बाद किसान नेताओं ने एसडीएम, नहेने राम को तीन सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर  किसानों की  समस्याओं के निदान की मांग की।
किसान नेता बाबूराम की अध्यक्षता व सेमकरन लाल के संचालन में सम्पन्न हुए पंचायत में जिलाध्यक्ष महेन्द्र पाल, जिला महामन्त्री महाराना सिंह व राजीव भी मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज