News Vox India
शहर

निर्माणाधीन पुल से गिरे पत्थर से महिला हुई घायल ,सिर में आये दो टांके 

 बरेली :  इज्जतनगर थाना क्षेत्र के कर्मचारी नगर कॉलोनी  की  एक महिला निर्माणाधीन कुतुबखाना  पुल के नीचे सामान खरीदते समय  पुल के  ऊपरी  हिस्से से  एक पत्थर महिला के सिर पर आ गिरा , जिससे  वह घायल हो गई।  घटना की जानकारी होते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया।  कर्मचारी नगर के विस्तार कॉलोनी की रहने वाली  महिला मधु  रविवार को  निर्माणाधीन  पुल के नीचे सामान खरीद रही थी तभी अचानक एक पत्थर पुल के ऊपर से मधु के सिर पर  जा गिरा , जिससे वह  लहूलुहान हो गई।  स्थानीय दुकान महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
जिला अस्पताल के स्टाफ  महिला के सिर से खून बहता देखकर महिला को अस्पताल में भर्ती कर लिया।  जैसे ही महिला सामान्य हुई उसके बाद परिवार के किसी व्यक्ति को घटना की सूचना देकर अस्पताल पहुंचने को कहा। जानकारी के मुताबिक कर्मचारी नगर की  मधु (44)बाजार में खरीदारी करने आई थी।क़ुतुबखाना ओवर ब्रिज के नीचे अचानक हुए हादसे के बाद महिला घबरा गईं। महिला के सिर पर पत्थर आकर गिरा इसके बाद महिला के सिर से खून बहने लगा। घटना में  महिला के सिर पर दो टांके आए हैं। मधु का कहना था जब ओवर ब्रिज पर काम चल रहा है तों रास्ते को बंद कर देना चाहिए था। ऐसी लापरवाही के चलते कोई भी बड़े  हादसे का शिकार हो सकता है।

Related posts

कुंडली के इन ग्रहों की वजह से नहीं हो पाती है शादी, आसान से उपायों से हो सकता है विवाह !

newsvoxindia

मौलना तौकीर रजा का सरकार पर बड़ा आरोप , सरकार टी राजा की करवा सकती है हत्या ,

newsvoxindia

सोना – चांदी के दामों में फिर आई तेजी , यह है आज के भाव ,

newsvoxindia

Leave a Comment