जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष , फायरिंग एक युवक के पैर में गोली ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

मौके से बंदूक और कारतूस बरामद 

मुमताज अली ,

बहेड़ी। ठिरिया नथमल गांव में ग्राम समाज की ज़मीन  को लेकर दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। दोनो तरफ से लाठी डंडे चले। जिससे दो महिलाओं सहित  साथ  लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल लोगो को बरेली रैफर किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कई  लोगों को उठाकर थाने ले आई।सुबह करीब 9 बजे  ठिरिया नथमल गांव में सपा नेता ठाकुर चन्द्र पाल सिंह और सरदार कुलवंत सिंह पक्ष में झगड़ा हो गया। दोनो पक्षों में ज़मीन काफ़ी समय से विवाद चल रहा था आज  दोनो तरफ के लोगों में सुबह से ही विवाद हो रहा था।

 

यही विवाद झगड़े में बदल गया दोनो पक्षों के लोग लाठी डंडे और असलहे लेकर आ गए और उन्होंने फायरिंग कर दी। फायरिंग और डंडे चलने से अफरा तफरी का माहौल हो गया। इस झग़डे में सपा के ठाकुर चंद्रपाल और उनके दोनो पुत्र सुबोध और गौरव तथा दूसरे पक्ष के कुलवंत,गुरमीत,कुलजीत और हरेन्द्र लाठी डंडे और फायरिंग से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया जहां गम्भीर रूप से घायल लोगों को बरेली रैफर कर दिया है। इनमें क़ई घायलों की हालत गंभीर है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़ रहे लोगो का बीचबचाव किया। पुलिस ने दोनो तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ली है। क़ई लोगों को थाने उठा लाई है।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी एक पक्ष की ओर से फायरिंग हुई है एक बन्दूक और कारतूस बरामद हुए हैं कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है .

एसपी डॉक्टर तेजवीर सिंह बहेड़ी बरेली

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment