बहेड़ी : खेत में पानी की भराई करने गए किसान को मारी गोली हालत गंभीर मुकदमा दर्ज

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

  • गेहूं के खेत में पानी की भराई कर रहे किसान के ऊपर फायरिंग
  • घायल किसान की हालत गंभीर
  • बहेड़ी थाना क्षेत्र के खजुरिया के जंगल का मामला

बरेली : बहेड़ी थाना क्षेत्र के खजुरिया के जंगल में मंगलवार  देर रात किसान के ऊपर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मुडसेना मदारी निवासी मोहम्मद राशिद पुत्र मोहम्मद वासिल के मुताबिक मंगलवार देर रात जब वह अपनी साथी असद बाबू पुत्र अनवर अली के साथ खजुरिया के जंगल में स्थित अपने गेहूं के खेत में पानी की भराई कर रहे थे कि तभी मुकेश पुत्र मंगली प्रसाद निवासी खजुरिया ने ये कहते हुए कि तुमने मेरी सारी ज़मीन खरीद ली और  तुम्हें जिन्दा नहीं छोडूंगा ।  पीड़ित के मुताबिक जान बचाकर जब वह  और उसका साथी भागे तो पीछे से फिर उनके ऊपर फायरिंग की गई  । सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भेजने के साथ ही आरोपी मुकेश के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज