खबर कॉम्पैक्ट :जनशताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से  बच्चे की मौत ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

  • 12 वर्षीय बच्चे की  जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत
    आंवला पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

बरेली  – जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक 12 वर्षीय बच्चे की कटकर मौत हो गई।  घटना की जानकारी होते ही मासूम के घर में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक आंवला  थाना क्षेत्र के गांव भीमपुर अख्तर नगर के निवासी वीरपाल का 12 वर्ष का पुत्र गुरुवचन लकडियां लेने गया था। उसी समय आंवला अलीगंज रेलवे फाटक से दिल्ली को जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन गुजरी, तभी ट्रेन की चपेट में आने से वह कट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

 

सूचना पर पहुंचे परिवार वाले बच्चे के शव को लेकर गांव भीमपुर अख्तर नगर आ गए। मौके पर पहुंची आंवला पुलिस ने मृतक बच्चे के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है। स्टेशन मास्टर आंवला ने बताया जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन 3:25 पर आंवला से निकली थी जिसकी चपेट  मासूम आ गया और मौत हो गई। वहीं मृतक के पिता वीरपाल ने बताया मृतक बच्चा गुरुवचन 6 भाई-बहन है। वह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज