खबर कॉम्पैक्ट ::बरेली में बचा बड़ा हादसा: ट्रक ने स्कूली बस में मारी टक्कर छह बच्चे घायल,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। भोजीपुरा के नैनीताल हाइवे के बिलवा पुल पर मंगलवार सुबह केसीएमटी कॉलेज की बस को ट्रक ने साइड मार दी। इस हादसे में छह बच्चे घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस और राहगीरों की मदद से घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

 

सीओ चमन चाबड़ा ने मीडिया को बताया कि आज सुबह केसीएमटी के बच्चे बस से स्कूल जा रहे थे। तभी बिलवा पुल नैनीताल हाइवे पर यूटर्न लेते हुए ट्रक ने एक साइड से टक्कर मार दी। जिसमें छह बच्चे मामूली रूप से घायल हुए है।

 

 

बच्चों को प्राथमिक उपचार के लिए एक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जांच में कोहरे के कारण हादसा होने की पुष्टि हुई है। घटना के संबंध में कार्रवाई जारी है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज