डीएम -एसएसपी ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली :  जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान के  जिला जेल के आज औचक निरीक्षण से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। दोनों अधिकारियों  ने अपने निरीक्षण के दौरान जिला जेल की बैरकों के साथ जेल की साफ सफाई के साथ सुरक्षा व्यवस्था को परखा।

 

 

जानकारी के मुताबिक डीएम -एसएसपी तमाम सुरक्षाबलों के साथ गुरुवार दोपहर अचानक  जेल पहुंचे थे  , जेल के गेट पर पहुंचते ही एसएसपी ने जिला जेल के रजिस्टर को देखा और जेल कर्मी को जिम्मेदारी के अपने काम को करते रहने को कहा । इसके बाद दोनों अधिकारियों ने जेल के अंदर पहुंचे और एक एक करके जेल की बैरकों को देखा और सर्द मौसम के आगमन को देखते हुए भी व्यवस्थाओं को और ज्यादा दुरुस्त करने को भी कहा।

 

 

 

एसएसपी मीडिया सेल से मिली जानकारी के मुताबिक  जिलाधिकारी  और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने  संयुक्त रूप से केन्द्रीय कारागार-2 बरेली का निरीक्षण किया  । निरीक्षण के दौरान जेल की सुरक्षा एवं बंदियों के कल्याण आदि के संबंध में जानकारी ली।  दोनों अधिकारियों ने केंद्रीय कारागार,बरेली की साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया  । इस दौरान बंदी बैरकों, चिकित्सालय, विद्यालय, किचन आदि का भी  निरीक्षण किया साथ ही सम्बन्धित अधिकारियों  को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये ।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज