नावालिग लड़की को अगवा कर दो युवकों ने किया बलात्कार,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

चार माह बाद भी युवती का नहीं लग सका सुराग,पुलिस ने युवकों पर दर्ज किया मुकदमा

बहेड़ी। दो युवकों ने एक नावालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ बलात्कार किया। युवती ने किसी तरह अपने परिजनों को फोन कर अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी। घटना के बाद लड़की के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस से की जिस पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।बहेड़ी क्षेत्र के रहने वाले पीड़ित पिता का कहना है कि करीब चार माह पूर्व उसकी नावालिग पुत्री घर से दवा लेने गई थी लेकिन वह आजतक वापस नहीं लौटी।

 

 

घटना के कुछ दिन बाद उसके मोबाइल पर फ़ोन आया कि उसको दो युवक नशा देकर अपने साथ ले गए थे और कहीं पर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद दोनों युवकों ने बारी बारी से उसके साथ बलात्कार किया। पीड़ित पिता का यह भी कहना है कि उसकी पुत्री को लापता हुए 4 माह से ज्यादा का समय हो चुका है लेकिन उसकी पुत्री का कोई सुराग नहीं लग पाया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक हरीवान व सूरजवान निवासी ग्राम दुर्रा कानपुर देहात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज