सपा कार्यालय पर मनाई गई पूर्व सीएम मुलायम सिंह की जयंती

SHARE:

बरेली : समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई गई।जिसमें पार्टी के नेताओं पदाधिकारियों ने नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित की ।  समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नेताजी हम सब की प्रेरणा है और हम सब के दिलो में आज भी जीवित हैं।

 

 

 

नेताजी ने सदा कार्यकर्ताओं को संघर्ष करने का मंत्र दिया।  पूर्व सासंद प्रवीण सिंह ऐरन नें कहा कि जो संघर्ष नेताजी ने जमीन पर रहकर जनता के लिए किया। नेता जी ने हमेशा गरीब, मजदूर, दलित, किसान व व्यापारी के विकास के लिए संघर्ष किया।  वरिष्ठ सपा नेता वीरपाल सिंह यादव ने कहा नेताजी दूरदर्शी थे जो बात उन्होंने बीस साल पहले कही थी ,उस पर लोग अब अमल कर रहे हैं। नेताजी ने छोटी-छोटी जातियों के उत्थान के लिए काम किया।

 

 

 

 

वीरपाल सिंह यादव ने यह भी कहा नेता जी ने कहा था  कि राजनीति कोई व्यापार नहीं है , जिसमें घाटा हो तो दूसरा व्यापार कर लिया जाए। राजनीति में जो बात कह दी गईं वही सही है अपनी उसी बात पर क़ायम रहना चाहिए। महानगर अध्यक्ष शमीम खा सुल्तानी नें कहा कि नेताजी ने हमेशा देश और प्रदेश के विकास के लिए अपना जीवन समर्पित किया।

 

 

 

कार्यक्रम में पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन , पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार ,पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, पूर्व जिला अध्यक्ष अगम मौर्य, प्रमोद बिष्ट, संजीव यादव ,सुरेश गंगवार, संजीव कुमार सक्सेना, प्रमोद यादव, हैदर अली, शुभलेश यादव,मयंक शुक्ला मोंटी , रविंद्र सिंह यादव, सूरज यादव, आदेश यादव गुड्डू ,समेत अन्य पदाधिकारी भी  मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!