नावालिग को भगा ले जाने वाले युवक पर मुकदमा,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली । बहेड़ी में खेत से चारा लेने जाने की बात कहकर घर से निकली एक नावालिग़ लड़की लापता हो गई। लड़की के घर न पहुँचने पर उसके पिता ने गांव के ही एक युवक पर पुत्री को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

 

थाना बहेड़ी के एक ग्राम निवासी एक युवक का कहना है कि बीती 20 तारीख़ को उसकी 17 साल की नावालिग लड़की घर से खेत में चारा लेने जाने की बात कहकर निकली थी। ज़ब उसकी पुत्री घर नही लौटी तो खोजबीन करने पर पता चला कि उसकी पुत्री को गांव का ही एक युवक शादी करने की नियत से बहलाफुसलाकार अपने साथ भगा ले गया है। इस मामले में पुलिस ने लड़की के पिता की ओर से रणधीर नाम के युवक के  खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज