फेसबुक अकाउंट पर पाकिस्तानी झंडा लगाकर युवक कर रहा था भड़काऊ पोस्ट ,आरोपी गिरफ्तार

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

पुलिस ने आईटी एक्ट सहितगंभीर धाराओं में लिखा मुकदमा

,

बरेली : फेसबुक पर पाकिस्तानी झंडा लगाने वाले आरोपी को इज्जतनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । आरोपी पर आरोप है कि उसने अपने फेसबुक अकाउंट पर पाकिस्तान का झंडा लगाने के साथ   हिन्दू धर्म पर भड़काऊ पोस्ट की है । इस बात की शिकायत सोनू पाठक पुत्र कैलाश पाठक निवासी पटेल बिहार ने की थी।

 

 

सोनू ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया था कि बुंदन अली पुत्र बाबूदीन निवासी धौरेरा माफी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पाकिस्तान का झंडा लगाने के साथ हिन्दू धर्म पर अश्लील टिप्पणी कर रहा है ,इससे क्षेत्र का माहौल खराब हो सकता है।  पुलिस ने वादी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त बुंदन अली को आज डेलापीर मंडी के पास गिरफ्तार कर  जेल भेज दिया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज