गुमशुदा महिला का मिला शव , पुलिस जांच में जुटी,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

मीरगंज ।12अक्टूबर को बेटे संग कस्बे आयी महिला रेशमा देवी ग्राम गुला का आज गांव के शमशान के पास झाड़ियों मे मिला शव, रेशमा देवी को उसके बेटे ने कस्बे से 12 अक्टूबर को टेम्पो मे बैठाकर भेजा था घर, महिला के घर नहीं पहुँचने पर 13 अक्टूबर को बेटे ने दी थाने मे गुमशुदगी की सूचना, आज अचानक शमशान घाट के पास झाड़ियों मे महिला का शव मिलने से गांव मे  हड़कंप मचा । महिला का शव मिलने की सूचना पर एसएसपी, एसपी देहात, सीओ, इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और जांच की शुरू की ।

 

 

प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने बताया कि 12 अक्टूबर को महिला अपने बेटे के साथ कस्बे आयी थी, महिला के घर न पहुँचने पर घरवालों ने 13अक्टूबर को महिला के गुमशुदा होने की सूचना थाने मे दी थी जिसकी रिपोर्ट दर्ज़ की गयी थी । आज महिला का शव मिला है जिसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज