अनाथालय का स्टाफ नाबालिग के साथ अश्लील हरकतें करने पर गिरफ्तार , घटना का वीडियो भी आया सामने,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक अनाथालय में अनाथ नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के लिए आरोप में पुलिस ने अनाथालय के एक स्टाफ  को गिरफ्तार किया है। पुलिस को अनाथालय के एक स्टाफ ने शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि 31 जुलाई को इंटरवेल के वक्त अनाथालय के एक स्टाफ  ने एक नाबालिग व अनाथ बच्ची के साथ अश्लील हरकतें की है। इस बात की शिकायत छात्रा ने वार्डन से बातचीत के दौरान खुद कही है।

 

 

वही पीड़िता ने खुद इस मामले की जानकारी अनाथालय में रहने वाली अपनी बड़ी बहन को भी बताई थी । स्टाफ  कैंट थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है।हालांकि शिकायतकर्ता का यह भी कहना हैं कि वह खुद कोतवाली पुलिस के पास शिकायत लेकर गई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद शिकायतकर्ता ने एसएसपी बरेली के साथ वार्डन को भी शिकायत की । इसके बाद आज कोतवाली हरकत में आई और अनाथालय के  स्टाफ  को आज  पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज