ग्राम विकास अधिकारी पर सरकारी पैसे को बिना बताए खर्च करने का लगा आरोप,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली।  एक ब्लॉक के एक ग्राम विकास अधिकारी पर सरकारी रुपये को प्रधान को बिना बताए खर्च करने का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने इस संबंध में डीएम दफ्तर में शिकायत की है। कुम्हरा गांव के ग्रामीणों ने मीडिया को बताया कि उनके ब्लॉक में पिछले 8 महीने से एक महिला ग्राम विकास अधिकारी तैनात है। महिला अधिकारी ने ग्राम पंचायत के मजरा आसपुर के प्राथमिक विद्यालय में 28 हजार रूपये खर्चकर टाइल्स लगवाई लेकिन ग्राम प्रधान को किसी भी तरह की कोई जानकारी भी नहीं दी।

 

 

 

जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो महिला अधिकारी बोली कि वह सभी काम अपनी मर्जी से करेंगी ।  ग्रामीण ने यह भी बताया कि ग्राम विकास अधिकारी प्रधान के कामों में भी सहयोग नहीं करती हैं।ग्रामीणों ने मुख्य विकास अधिकारी एवं जिलाधिकारी को दी गई लिखित शिकायत में ग्राम विकास अधिकारी को दूसरी जगह ट्रांसफर करने की मांग है। बता दें कि इस मामले की शिकायत पहले ही जिला पंचायत अधिकारी के साथ खंड विकास अधिकारी से ग्रामीण कर चुके है।

ग्रामीणों ने एक बार फिर से अधिकारियों से ग्राम विकास अधिकारी को किसी अन्य ग्राम पंचायत में भेजने की मांग की है।डीएम दफ्तर पर शिकायत करने वालों कुम्हरा के तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज