अज्ञात वाहन की टक्कर से भाजपा युवा मोर्चा के नेता की मौत,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बहेड़ी। भाजपा युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष संजय सिंघानिया की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे की जानकारी लगते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई औऱ शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक ग्राम लखनपुर निवासी संजय सिंघानिया पुत्र नेमचंद आयु लगभग 23 वर्ष नगर के मोहल्ला महादेवपुरम में एक किराये के मकान में रहता था।

 

 

बीती 28 तारीख़ की रात अपने दोस्त की मोटरसाइकिल लेकर कहीं जा रहा था। वन विभाग चौकी और गॉडविन विद्यालय के बीच फोरलेन बाईपास मार्ग पर किसी आज्ञात वाहन ने युवक की मोटररसाइकिल में टक्कर मार दी जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

हादसे की जानकारी लगते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुँच गई औऱ शव को कब्ज़े में लेकर सरकारी अस्पताल ले गई। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक भाजपा नगर युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष नगर उपाध्यक्ष बताया जाता है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज