News Vox India
धर्मनेशनलशहरस्पेशल स्टोरी

शिव पूजा के लिए बेहद खास है तीसरा सोमवार ,शिव, सिद्धि, और रवि योग का रहेगा समागम,

 

-आचार्य मुकेश मिश्रा

बरेली। सावन में चहुंओर खिलखिलाती हरियाली, प्रकृति की सुंदरता, खुशनुमा वातावरण भोलेनाथ की प्रसन्नता का ही प्रतीक है। त्रिलोकी नाथ भगवान शिव को समर्पित सावन महीने का तीसरा सोमवार शुभ त्रियोगों का संगम लेकर के आया है। इसलिए ज्योतिष के अनुसार तीसरे सोमवार का महत्व कई गुना अधिक बढ़ गया है। बता दें, त्रियोगों में भगवान शिव का जलाभिषेक, पूजन -अर्चन, जप-पाठ इत्यादि से सभी मनोरथ शीघ्र पूर्ण होंगे। जिन जातकों की कुंडली में कालसर्प दोष, पितृ दोष, ग्रह दोष है।तो ऐसे जातकों के लिए यह सावन का तीसरा सोमवार वरदान की तरह है।

Advertisement

 

 

 

 

पूजा -अर्चना जलाभिषेक से ग्रह बाधा, नकारात्मकता तो शांत होगी ही साथ ही सुख समृद्धि की वृद्धि होगी। चूंकि पुरुषोत्तम मास भी चल रहा है। जिस कारण देवधा देव महादेव के साथ जगतपति भगवान विष्णु कि भी आशीर्वाद प्राप्त होगा। सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति के लिए इस दिन जलाभिषेक पूजा पाठ अवश्य करना चाहिए।

ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा

 

यह रहेगा त्रियोगों का संगम
सावन के तीसरे सोमवार पर बेहद खास योग निर्मित हो रहे हैं। महादेव की पूजा-अर्चना करने के लिए शिव योग सिद्धि योग और रवि योग के संगम का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष के अनुसार शिव योग अत्यंत कल्याणकारी योग माना जाता है। वहीं सिद्ध योग सभी मनोरथो की पूर्ति करने वाला माना गया है। साथ ही रवि योग सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है।
अर्थात इस दिन देवाधिदेव महादेव की पूजा- अर्चना से सभी प्रकार से कल्याण होगा हर मनोरथ पूर्ण होगा और सकारात्मक ऊर्जा भी प्राप्त होगी। इसलिए सावन का एक तीसरा सोमवार इन संयोगों के कारण बेहद ही खास है।

Related posts

आजादी के वर्षो बाद भी  बेटियों  को नसीब नहीं हुआ डिग्री कॉलेज कॉलेज , वोट करने से पहले जनता नेता जी को याद कराएगी उनका वादा 

newsvoxindia

आज उच्च के चंद्रमा से मिलेगी भरपूर ऊर्जा -ऐसे करें शनिदेव की पूजा अर्चना , जानिए क्या कहते हैं सितारे,

newsvoxindia

खाना बनाते हुए सिलेंडर में लगी आग , लाखों का सामान जलकर खाक,

newsvoxindia

Leave a Comment