विजय सेतुपति की फिल्म की शूटिंग के दौरान 20 फीट नीचे गिरे स्टंटमैन की मौत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

साउथ स्टार विजय सेतुपति की आने वाली फिल्म ‘विदुथलाई’ की शूटिंग के दौरान 54 साल के स्टंट मास्टर एस सुरेश की मौत हो गई। चेन्नई के वंडालूर में फिल्म की शूटिंग के दौरान मास्टर एस सुरेश 20 फीट की ऊंचाई से गिर गए। इस घटना की खबर सेट पर जंगल में आग की तरह फैल गई। फिल्म का निर्देशन वेट्री मारन ने किया है।

 

 

https://youtu.be/thtRxJPS4uU

शानदार सेट तैयार किया गया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरेश लीड स्टंट डायरेक्टर के साथ असिस्टेंट के तौर पर परफॉर्म कर रहे थे। भव्य सेट था और ट्रेन का मलबा था। सुरेश अपने सह संयोजकों के साथ वहां मौजूद थे। सुरेश को रस्सी बांधकर जम्प स्टंट करना था।

रस्सी टूटने से वह 20 फीट नीचे गिरे
सूत्रों के अनुसार सुरेश को रस्सी के सहारे क्रेन से बांधा गया था। जैसे ही दृश्य शुरू हुआ, रस्सी टूट गई और स्टंटमैन सुरेश 20 फीट की ऊंचाई से गिर गए। सुरेश को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सेट पर हुए हादसे की जांच शुरू कर दी है। एस सुरेश इंडस्ट्री में पिछले 25 सालों से काम कर रहे थे। वह शुरू से ही एक स्टंटमैन थे। उन्होंने स्टंट करते ही दुनिया को अलविदा कह दिया है।

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज