महामहिम आनंदीबेन ने शाहजहांपुर में गांधी जी की प्रतिमा का अनावरण किया , 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

कमलेश शर्मा ,

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल गांधी जयंती के अवसर पर  आज शाहजहांपुर पहुंची।  महामहिम  आनंदीबेन ने  विनोबा सेवा आश्रम पहुंच कर महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया।  इसके साथ ही आश्रम सूत के चकों को चलाकर सूत यज्ञ में भाग लिया। यहा उन्होंने स्वावलंबन भवन का शुभारंभ करते हुए महिलाओं के बने उत्पादों को देखा इसके साथ वह स्वावलंबी लड़कियों से मिली साथ ही  हस्तकला से निर्मित कपड़ों के कुटीर उद्योग का भी आकलन किया। इस कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद महामहिम राज्यपाल के साथ कार्यक्रमों में भाग लिया।

 

जानकारी के मुताबिक महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शाहजहांपुर पहुंचने के तुरंत बाद  वह विनोबा सेवा आश्रम पहुंची जहां उन्होंने चरखे से सूत कात कर सूत यज्ञ समारोह में भाग लिया । महामहिम ने साथ ही  आश्रम में गांधी प्रतिमा का अनावरण करने के साथ आश्रम में नवनिर्मित स्वावलंबन भवन का शुभारंभ किया। यहां आने के बाद वह पास के गांव छीतेपुर पहुंचेगी जहां वह सेवा धाम का शुभारंभ किया । इस दौरान आश्रम में स्वयं भी महिलाओं बने उत्पाद  बनाने वाली लड़कियों से भी मिली  ।  उन्होने हस्तकला से निर्मित कपड़ों के कुटीर उद्योग  को भी देखा  ।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज