लेखपाल भर्ती परीक्षा प्रारम्भ होने से पहले सभी तैयारियां पूर्ण कर लिया जाए : जिलाधिकारी

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली : जिलाधिकारी श्री शिवाकान्त द्विवेदी ने कहा कि लेखपाल भर्ती परीक्षा प्रारम्भ होने से पहले सभी तैयारियां पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दिन आधा घंटे पहले ही छात्र तथा छात्राओं को परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा केन्द्रों पर शासन के दिशा निर्देशों का पालन किया जाए।
जिलाधिकारी आज कलेक्ट्रेट सभागार में लेखपाल भर्ती परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, अपर जिलाधिकारी नगर डॉ. आर.डी. पाण्डेय, समस्त उप जिलाधिकारी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी श्री शिवाकान्त द्विवेदी ने कहा कि समस्त परीक्षा केन्द्रों पर जोनल तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई जाए। उन्होंने कहा कि समस्त परीक्षा केन्द्रों में महिलाओं की चेकिंग महिला द्वारा ही किया जाए। जिलाधिकारी को अपर जिलाधिकारी नगर ने अवगत कराया कि लेखपाल भर्ती परीक्षा 31 जुलाई दिन रविवार को होगी। उन्होंने कहा कि जनपद में 27 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment