ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने 1100 पौधे लगाकर पुरानी पेंशन बहाल करने की करेगा मांग ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली।  उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल कश्यप ने सीडीओ जग प्रवेश  से मुलाकात की। उन्होंने 15 विकास खंडों में 1100 पौधे लगाने का संकल्प लिया।उसके बाद जिला अध्यक्ष कश्यप के नेतृत्व में  ओपीएस वृक्षारोपण कार्यक्रम विकास भवन परिसर में सैकड़ों पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ जिला पंचायत राज अधिकारी धर्मेंद्र कुमार के कर कमलों द्वारा ओपीएस वृक्षारोपण रोपण किया गया।

 

इस दौरान संघ जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि वृक्षों से व्यक्तियों को सांस लेने के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है। ठीक उसी प्रकार सेवा निर्मित कर्मचारियों को बाद में जीवित रहने के लिए पुरानी पेंशन की भी आवश्यकता होती है। इसी क्रम में 15 विकास खंडों में संघ (1100) पौधे लगाएगा।  जिससे सभी व्यक्तियों को ऑक्सीजन देने के साथ पुरानी पेंशन बहाल कराने का भी संदेश दिया जाएगा।  1100 पौधों में से 99% पौधे सुरक्षित और जीवित रखकर संगठन अपनी जिम्मेदारी पर उपयोगी बनाएगा। साथ ही 06 माह के बाद लगाए गए पौधों की फोटो ग्राफी करके उच्चाधिकारियों को दिखाई जाएगी।

 

वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से संघ जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष  रामलाल कश्यप, जिला महामंत्री  राजेश कुमार वाल्मीकि, मंडल अध्यक्ष रविंद्र कश्यप, जिला उपाध्यक्ष  रनवीर सिंह पटेल , सूरजपाल राजपूत, जनाब मिश्रयार खां, जिला संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह कोली,  वीरेंद्र गंगवार,  हेतराम राजपूत,  हरनारायण राजपूत,  अशोक कुमार बाल्मीकि,  नन्हेलाल बाल्मीकि,  चौधरी जोगेंद्र सिंह,  प्रवेश सागर,  निहाल सिंह,  सतीश गंगवार,  अरविंद शर्मा, संतोषी देवी,  शिवानी,  विमला वर्मा मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment