सुर्खियां बटोर रही ऐश्वर्या की पीएस1 हिंदी के ट्रीजर को लेकर इस वजह से चर्चा बढी,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

ऐश्वर्या राय बच्चन बहुत दिनों के बाद अपनी आने वाली फिल्म को लेके चर्चा में है। साउथ की आने वाली फिल्म पीएस 1 को लेकर काफी चर्चा हो रही है। हाल ही में ऐश्वर्या राय का फर्स्ट लुक रिलीज हुआहै। मणिरत्नम के निर्देशन में यह फिल्म बन रही है। पौराणिक कथाओं से जुड़ी हुई इस फिल्म की स्टोरी पोस्टर से लग रही है। हालांकि अभी तक इस फिल्म का टीजर रिलीज नहीं हुआ है। टीजर और ट्रेलर देखने के लिए लोग काफी बेकरार नजर आ रहे है। लेकिन अभी सुनने में यह आया है कि ऐश्वर्या राय बच्चन की आने वाली ps1 फिल्म का टीजर रिलीज खुद अमिताभ बच्चन करने वाले हैं।

पोनियीन सेल्वन यानी कि ps1 से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है ऐश्वर्या राय बच्चन। खास तौर पर पेन इंडिया इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम जैसी कई लैंग्वेज में फिल्म रिलीज होगी। खास तौर पर चोल राजवंश की कहानी पर फिल्म बनी है ऐसा माना जा रहा है।

 

 

8 जुलाई को यानी कि कल इसका हिंदी टीजर रिलीज होने वाला है। शाम 6:00 बजे इसका टीजर रिलीज किया जाएगा। पीएस 1 साल की इन फिल्मों में शामिल होने के लिए तैयार है जो पेन इंडिया स्तर पर रिलीज की जा रही है। साउथ के सुपरस्टार के साथ ऐश्वर्या राय इस फिल्म में नजर आएंगी। लाइका प्रोडक्शन एवं मद्रास टॉकीजने मिलकर फिल्म का निर्माण किया है। संगीत एआर रहमान ने दिया है बड़े बजट की एक फिल्म मानी जा रही है। जिसमें विक्रम और कार्थी जेसे साउथ सुपरस्टार इस फिल्म में देखने को मिलेंगे। तभी यह फिल्म की चर्चा सोशियल मीडिया में भी पोस्टर रिलीज के बाद लगातार हो रही है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज